Covid-19 : बिहार में तब्लीगी जमात के 20 लोग प्रशासन की पहुंच से दूर, केंद्र ने 394 लोगों की भेजी है सूची

पटना : दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल 20 बिहारियों तक प्रशासन नहीं पहुंच पाया है। ये सभी बिहार में हैं और इनसे सामूहिक संक्रमण फैलने की आशंका है। सभी जमातियों का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। ऐसे में इनकी खोज प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। हालांकि पूर्व में 16 अन्य लोगों को खोज कर उनकी मेडिकल जांच कराई जा चुकी है। इन सबको पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर ही ढूंढा था। फिलहाल 16 लोग क्वारेंटाइन हैं।

केंद्र ने राज्य सरकार को भेजी है 394 लोगों की सूची
दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल लोगों की जानकारी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 394 लोगों की एक सूची सौंपी थी। जिसमें बिहार से दिल्ली के तब्लीगी जमात में शरीक करने वालों का डिटेल था। इसी के आधार पर पुलिस-प्रशासन इन लोगों की तलाश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *