Famous Poet Anamika Jain Amber-Bihar Aaptak

‘यूपी में बाबा बा’ पर बिहार में बवाल! सोनपुर मेले में अनामिका अंबर को नहीं करने दिया कविता पाठ

पटना। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार की नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा को यूपी में बाबा बा से जवाब देने वाली मशहूर कवियत्री अनामिका अंबर बिहार में बहुत आहत हुई हैं। सोनपुर मेले में शुक्रवार को कवि सम्मेलन में उन्हें कविता पाठ नहीं करने दिया गया। पटना एयरपोर्ट से उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया, जो वायरल हो गया है।

बता दें उत्तर प्रदेश के ललितपुर की निवासी अनामिका अंबर अपने काव्य पाठ के कारण कम ही समय में काफी विख्यात हो गई हैंै। ग्वालियर से एमएससी बाटनी तक की शिक्षा लेने वाली अनामिका की कविताओं के काफी लोग दीवाने हैं। बीते दिनों बिहार की नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा को यूपी में बाबा बा के माध्यम से जोरदार जवाब देने वाली अनामिका अंबर बिहार में उनके साथ शुक्रवार को हुए बर्ताव के कारण काफी आहत हैं।

सोनपुर मेले में अनामिका अंबर के साथ हुए इस बर्ताव के बाद अन्य कवियों ने भी विरोध किया और सभी ने कवि सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया।

फेसबुक लाइव में अनामिका अंबर में बताया कि कि करीब एक महीने पहले उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने फेसबुक लाइव पटना के एयरपोर्ट से किया था। अनामिका अंबर ने कहा कि उन्हें बहुत दुख है कि वे बगैर काव्य पाठ पढ़े वापस जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रम में मौजूद थी, जब उन्हें मंच पर जाने से मना कर दिया कि वे काव्य पाठ नहीं करेगी। अनामिका अंबर का कहना कि उसका कारण यह कि राष्ट्र की बात करना और सच्चाई की बात करना किसी सरकार को इतना परेशान कर सकता है। उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की और कहा कि वे अपने दर्शकों के लिए काव्य पाठ नहीं कर पाई।

अनामिका अंबर ने कहा कि पिछले दिनों जो भक्ति गीत वायरल हुए हैं, जिसके कारण उन्हें काव्यपाठ नहीं करने दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि करीब दो से तीन घंटे बात करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि अनामिका अंबर काव्य पाठ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सौरव सुमन, प्रतीक गुप्ता, प्रशांत बजरंगी का बहुत धन्यवाद, जिन्होंने उनका साथ दिया। उनके साथ कवियों ने कहा कि अगर अनामिका अंबर काव्य पाठ नहीं करेंगी तो वे भी नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *