Covid-19 : 24 घंटे में करीब 20 हजार नए मरीज मिले, देश में अब 5.29 लाख संक्रमित

पटना : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख 28 हजार 859 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 19 हजार 906 नए मरीज मिले हैं। जबकि 410 लोगों की जान जा चुकी है। इस महामारी से अब तक 16095 लोगों की मौत हुई है। हालांकि 3 लाख 9 हजार 713 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। दुनिया में कोरोना की चपेट में 99 लाख 75 हजार 401 आए हैं। इनमें 50 लाख 46 हजार 132 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 44 लाख 3 हजार 642 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 4 लाख 98 हजार 627 लोगों की मौत हो गई है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में मिले 6368 नए मरीज
देश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित प्रदेश महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख 59 हजार 133 हो गई है। बीते 24 घंटे में 6368 नए मरीज मिले हैं। राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 2948 मरीज सामने आए। अब 80 हजार 188 पॉजिटिव हो गए हैं। तमिलनाडु में कुल 78 हजार 335 संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में 3713 नए केस आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *