पटना : नए साल में नीतीश सरकार ने होमगार्ड जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब होमगार्ड जवानों को भी पुलिस की तरह ग्रेड पे मिलेगा। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी। कैबिनेट में तय हुआ कि होमगार्ड जवानों को 2000-2400 और 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। यह ग्रेड पे होमगार्ड जवानों को 21 जनवरी से मिलेगा। बता दें कैबिनेट ने कुल नौ मुद्दों पर फैसले लिए हैं। इसमें कॉमर्शियल वाहनों और मालवाहक वाहनों के मालिकों को भी राहत दी गई है। नीतीश सरकार ने तय किया है कि लॉकडाउन अवधि का टैक्स इन्हें नहीं देना है। यानी वाहन मालिकों को 21 मार्च 2020 से 31 मार्च 2021 तक का रोड टैक्स नहीं देना है।

जन्म से दिल में छेद वाले बच्चों का ऑपरेशन कराएगी सरकार
नीतीश कैबिनेट का एक और बड़ा फैसला लिया। अब जन्म से दिल में छेद वालों बच्चों का ऑपरेशन सरकार कराएगी। साथ ही जमीन के विशेष सर्वेक्षण में लगे संविदा कर्मियों के वेतन के लिए 168 रुपए मंजूर किए गए। साथ ही पंचायत कर्मियों के मानदेय के लिए 130 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर और बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अध्यक्ष का चयन किया गया।











