पटना : पूर्णिया जिले में एक युवक ने दो हफ्ते में दो शादियां कीं। पूरे क्षेत्र में वह चर्चा का विषय बन गया है। युवक ने पहले अपने माता-पिता द्वारा पसंद की गई लड़की अरेंज मैरेज की। इसके 15 दिन ही बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से भी शादी कर ली। इतना ही अपनी नई दुल्हन को घर भी ले आया और पहली पत्नी से कहा की दोनों साथ रहो। मामला बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा गांव का है। यहां मो. हजरुल आलम ने 15 दिनों में दो शादियां रचाई हैं। अब पहली पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
10 दिसंबर को की थी पहली शादी
मड़वा गांव निवासी मो. हजरुल और पड़ोसी के ही गांव की इसरती बेगम की शादी 10 दिसंबर को धूमधाम से हुई थी। इसके बाद हजरुल ने इसरती के गांव की ही एक दूसरी लड़की से 15 दिन बाद शादी रचा ली। इसका इसरती ने विरोध किया। इस आरोपी पति ने कहा कि दोनों प्यार से साथ रहो। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। तुम दोनों बहन की तरह रहो। मगर, इसरती नहीं मानी और थाने में हजरुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।