पटना : राजधानी पटना में मंगलवार की अल सुबह सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। इनमें एक अधिकारी भी हैं। दो पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी है। सुबह 4:45 बजे गर्दनीबाग पुलिस जिप से गश्त पर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने बेऊर मोड़ के पास टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही तीन पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ दिया। जबकि पांच का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग आए और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। सभी के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।
2022-01-04