ADG Law and Order Sanjay Singh in Bihar Police Headquarter.jpeg

एडीजी लॉ एण्ड ऑर्डर संजय सिंह को विशिष्ट सेवा पदक, बिहार के 23 पुलिसकर्मी सम्मानित

पटना। बिहार के 23 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। बिहार पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल संजय कुमार सिंह और पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार शर्मा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया है। 5 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड और 16 जवानों को बेहतर काम के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिला है। संजय सिंह अभी बिहार पुलिस में एडीजी लॉ एण्ड ऑर्डर की भूमिका में हैं।

बेहतर पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं संजय सिंह

भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के पदाधिकारी संजय सिंह हैं। बिहार पुलिस में इनके नाम की चर्चा अक्सर ही होती है। बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम रखने के लिए संजय सिंह को जाना जाता है। संजय सिंह शुरुआती दौर में जिस भी जिले में रहे, अपने बेहतर काम के कारण चर्चित रहे। संजय सिंह ने 1994 में IIT कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के तौर पर अरवल, गया, सारण, औरंगाबाद भागलपुर में तैनात रहे। I.T.B.P में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद 2 साल तक पुलिस महानिरीक्षक पटना में पदस्थापित थे।
वहीं, राजेश कुमार शर्मा 1994 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक हैं। 2013 में पुलिस निरीक्षक और 2019 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए। जनवरी 2017 में इन्हें सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया था। इसके साथ पटना में वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत रहे।

इन्हें मिला पुलिस गैलेंट्री अवॉर्ड
SI आशीष कुमार सिंह (मरणोपरांत)
दुर्गेश कुमार यादव, कांस्टेबल
रोहित कुमार रंजन, कांस्टेबल
अक्षय कुमार,कांस्टेबल ​​​​​​​
बिजेंद्र यादव, कांस्टेबल ​​​​​​​

विशिष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल

  • नीरज कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक सम्प्रति पु० महा० के सहायक (निरीक्षण)
  • पंकज कुमार पुलिस अधीक्षक, लखीसराय
  • अरविन्द्र कुमार सिन्हा पुलिस उपाधीक्षक
  • आशीष कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक
  • कुमारी किरण पासवान पुलिस उपाधीक्षक
  • विजय कुमार पुलिस निरीक्षक
  • विनायक राम सहायक अवर निरीक्षक
  • प्रकाश कुमार शर्मा हवलदार
  • मोरा मुंडा सिपाही
  • संजय कुमार सिंह हवलदार
  • विजय कुमार यादव सहायक अवर निरीक्षक
  • कृष्ण मोहन गुप्ता पुलिस अवर निरीक्षक
  • अंजनी कुमार सिपाही
  • सविता देवी सिपाही
  • गणेश बहादुर थापा हवलदार
  • राजेश कुमार सिंह हवलदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *