Bihar-DGP-Vinay-Kumar-at-IIT-Patna-Convocation

IIT पटना के 18वें स्थापना दिवस समारोह में छात्रों को दिया गया ‘नशा मुक्ति एवं जागरूकता’ का संदेश

पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के 18वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गुरुवार को आईआईटी पटना परिसर में गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. त्रिलोकी नाथ सिंह, डीन (प्रशासन) प्रो. ए. के. ठाकुर, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (P&SNCB), बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन, पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक इमरान परवेज, आईआईटी पटना के सम्मानित संकाय सदस्य, कर्मचारीगण, लगभग 1100 छात्र-छात्राएँ तथा मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, युवाओं की जिम्मेदारी तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन ने प्रस्तुति (Presentation) के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों, उनके दुष्प्रभाव, उनसे बचाव के उपाय तथा मादक पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में नशा विरोधी जागरूकता बढ़ाने तथा “नशा मुक्त बिहार – नशा मुक्त भारत” के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *