Bihar ADG Headquarter Jitendra Singh Gangwar in Press Conference Bihar Police Headquarter

बिहार पुलिस का ‘एक्शननामा’: 2023 में पिछले 24 वर्षों में सबसे कम रही हत्या की दर

पटना। बिहार में हत्या की दर में लगातार कमी आ रही है। यह दावा किया है ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने। गुरुवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने डाटा के साथ बताया कि बिहार में तेजी से क्राइम का ग्राफ कम हो रहा है। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आगे 20 से ज्यादा राज्य हैं, जहां क्राइम का ग्राफ यहाँ से ज्यादा है। उनका साफ साफ कहना था कि बिहार में बेहद निजी कारण से हुए मर्डर के मामलों को छोड़ दें तो अपराध पर पूरी तरह से लगाम लग चुकी है।

ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार के मुताबिक पिछले चौबीस वर्ष के दौरान सबसे कम हत्या का दर वर्ष 2023 में रहा। अपनी बात को बल देने के लिए उन्होंने एक ग्राफ भी दिखाया और कहा कि वैसे तो ग्राफ अमूमन मीडिया के सामने हम लोग नहीं लाते, लेकिन विगत कुछ दिनों से बिहार में हत्या की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने की बात कही जा रही था सो इसी वजह से हम लोग इस ग्राफ को आज मीडिया के सामने लेकर आये हैं। आप देख सकते हैं कि कैसे 2001 के बाद से लगातार हत्या की घटनाओं में कमी रिकॉर्ड की गई है। इनका यह भी कहना है कि ये आँकड़ा जनसंख्या के आधार पर तैयार की गई है।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन साहनी हत्याकांड मामले पर ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि फिलहाल इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त काज़िम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कारवाई की जा रही है। काज़िम ने अपना गुनाह पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है और बताया है कि यह पूरी घटनाक्रम के पीछे की वजह सूद पर पैसे का लेन देन से जुड़ा है।

राज्य में 2023 में पिछले 24 वर्षों में सबसे कम रही हत्या की दर

वर्ष 2001 से 2023 तक प्रतिवेदित हत्या कांडों की विवरणी

  • 1. वर्ष 2023 में पिछले 24 वर्षों में सबसे कम हत्या की दर (प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर।
  • 2. पिछले 6 वर्षों (2018 से 2023) में कोरोना वर्ष 2021 छोड़कर सबसे कम हत्या के कांड वर्ष 2023 में प्रतिवेदित हुए।
  • 3. पिछले 24 वर्षों में चौथा सबसे कम हत्या के कांड वर्ष 2023 में प्रतिवेदित हुए जबकि राज्य की जनसंख्या 8.3 करोड़ से बढ़कर 13.07 करोड़ हो गयी है।

ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि काज़िम की स्वीकृति बयान के आधार पर हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी खोजा जा रहा है। वैसे काज़िम के कपड़े पर लगे खून और उँगलियों के नाखून में लगे खून और मांस के टुकड़े को FSL की टीम जाँच के लिए अपने साथ ले गई है। जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छपरा में हुई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर भी ADG पुलिस मुख्यालय ने कहा कि बिहार पुलिस ने इस मामले में भी एक घंटे के अंदर अपराधी को पकड़ लिया।

Bihar ADG Headquarter Jitendra Singh Gangwar is in Press Conference Bihar Police Headquarter

बिहार में हुई हत्याओं का वर्षवार ऑकड़ा

Year No. of Murder Cases

  • 2001 3619
  • 2002 3634
  • 2003 3652
  • 2004 3861
  • 2005 3423
  • 2006 3225
  • 2007 2963
  • 2008 3029
  • 2009 3152
  • 2010 3362
  • 2011 3198
  • 2012 3566
  • 2013 3441
  • 2014 3403
  • 2015 3178
  • 2016 2581
  • 2017 2803
  • 2018 2933
  • 2019 3138
  • 2020 3149
  • 2021 2799
  • 2022 2929
  • 2023 2844

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *