महवाश संग चतुर चालाक चहल… RJ महवाश के साथ दुबई में स्पॉट हुए युजवेंद्र चहल तो टूट पड़े फैंस

दुबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया था। उसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दरअसल, मशहूर आरजे महवाश और युजवेंद्र चहल स्टैंड में एक साथ बैठकर मैच देख रहे थे। दोनों की साथ तस्वीर देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस भी एक्टिव हो गए और उनके मजे लेने लगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में मिस्ट्री गर्ल आरजे महवाश के साथ दुबई स्टेडियम में देखा गया। फाइनल मैच के बीच चहल और आरजे की खूब सुर्खियां बटोरी और दोनों की तस्वीरें लगातार वायरल होने लगी। इन दोनों की फोटो के वायरल होने के बाद फैंस ये कहने लगे कि चहल को नई पार्टनर मिल गई हैं।

इस बात को तूल भारत के चैंपियन बनने के बाद ज्यादा मिलने लगा, जब आरजे महवाश ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर भारत को जीत की बधाई दी और लिखा कि वह टीम इंडिया के लिए गुड लक है। हालांकि, दोनों ने अभी तक कुछ आधिकारिक तौर से रिलेशन पर कुछ बयान नहीं दिया है, लेकिन इन अफवाहों के बीच आरजे महवाश गूगल पर खूब ट्रेंड होने लगी हैं। आइए जानते हैं आरजे कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

आरजे महवाश (RJ Mahvash) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, जो प्रैंक वीडियो के लिए जानी और पहचानी जाती हैं। वह भारत की पहली महिला प्रैंक स्टार हैं, जिन्होंने अपने शानदार कंटेंट के जरिए काफी मिलियन व्यूस हासिल किए। पढ़ाई की बात करें तो महवाश ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की ड्रिगी हासिल की। महवाश ने रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर अब वह यूट्यूब पर कॉमेडी कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम की बायो के मुताबिक, वह एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उनका अगला प्रोजेक्ट सेक्शन 108 है। उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके चैनल पर 8 लाख से ज्यादा सबसक्राइबर्स हैं।

कई मीडिया रिपोर्ट्स से ये भी सामने आया कि आरजे महवाश को बिग बॉस 14 से भी ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते इसे स्वीकार नहीं किया। आरजे महवाश की नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 35 लाख रुपये के करीब हैं। उनकी हर महीने की कमाई 70 से 80 हजार रुपये के करीब है। अगर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा से उनकी तुलना की जाए तो धनश्री कमाई के मामले में उनसे काफी ऊपर हैं। धनश्री वर्मा की नेटवर्थ करीब 24 करोड़ रुपये हैं। धनश्री ब्रांड प्रोमोशन और सोशल मीडिया के जरिए अच्छी कमाई करती हैं।

युजवेंद्र चहल और आरजे महवाश को इससे पहले भी एक साथ स्पॉट किया गया है। क्रिसमस 2024 के दौरान महवाश को चहल के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके रिलेशन क खबरें उड़ने लगी। हालांकि, उन्होंने इन खबरों को खारिज किया और इसे यूजलेस बताया था। फैंस से ये अनुरोध भी किया था कि वह उनको लेकर फेक न्यूज ना फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *