IPS Trainee 2023 Batch in Bihar Police Headquarter DGP Bihar RS Bhatti

2023 बैच के IPS प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने बिहार का किया भ्रमण, पुलिस की कार्यशैली से हुए रूबरू

पटना। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षणरत 76 RR 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों को उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस की व्यवसायिक कार्यशैली, स्थानीय सांस्कृतिक एवं पर्यावरण विषयों से सम्बन्धित जानकारी दिये जाने हेतु भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों में भेजा गया है।

76 RR 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के 7वें दल का आगमन बिहार राज्य में हुआ है। इस दल में कुल 25 प्रशिक्षु पदाधिकारी जिनमें 15 पुरुष पदाधिकारी तथा 10 महिला पदाधिकारी हैं। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षु पदाधिकारियों में मालदीव राष्ट्र के 03 प्रशिक्षु पदाधिकारी हैं। रविवार को आगन्तुक प्रशिक्षु पदाधिकारियों के साथ सरदार पटेल भवन, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में आरएस भट्टी, पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा शिष्टाचार मुलाकात की गई।

इस आयोजन में विनय कुमार, महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, पुलिस भवन निर्माण निगम, जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), संजय सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), अजिताभ कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग), एम०आर० नायक, अपर पुलिस महानिदेशक (ए०टी०एस०), गरिमा मल्लिक, पुलिस महानिरीक्षक, पटना प्रक्षेत्र, पटना, राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण), दलजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग), रंजीत कुमार मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक), दीपक वर्णवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक (एस०सी०आर०बी०), राजीव मिश्रा, उप महानिरीक्षक (वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना), निलेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन), अनिल कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक (वितंतु एवं तकनीकी सेवाए) तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

आगन्तुक प्रशिक्षु पदाधिकारियों की ग्रुप लीडर विकास सेथिया, सहायक ग्रुप लीडर श्रुति एस० यारगट्टी, ट्रेजरर अर्पिता राजपूत, सहायक ट्रेजरर विभु कृष्णा तथा चिकित्सा प्रतिनिधि वैभव रावत हैं। मालदीव राष्ट्र के भारतवर्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु पदाधिकारी मरियम मिलना, अब्दुला अगलीम तथा मोहम्मद इनास अब्दुल लतीफ। मयंक मिश्रा, चैतन्य, दीक्षा लंगथासा, सागर खरडे, अन्नु तातु, गौतम विवेकानन्दन, सुभाष चन्द्र मीना, आदित्या सिंघानिया, अंजली सुगा, दिव्यांशी सिंगला, अस्विनी जी, आशु पंत, अन्ना सिन्हा, कार्तिक बालाकुमार, मनीषा मनोही, अरविन्द जी०, गगन कुमार, भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारी हैं। पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा आगन्तुक प्रशिक्षु पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें बिहार पुलिस के क्रियाकलापों से अवगत कराया गया। अपने दीर्घकालिक पुलिस सेवा के अनुभवों को उनके साथ साझा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *