Purnea Tanishq Showroom Loot CCTV Clips of Criminals

पूर्णिया तनिष्क शोरूम से 2 करोड़ लूट मामले में Bengal Police के साथ STF कर रहा काम, बिहार पुलिस ने अपराधियों पर रखा 3 लाख का इनाम

पटना। पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में दो करोड़ की लूट के बाद बिहार पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बंगाल पुलिस के साथ मिलकर बिहार STF की टीम चप्पे चप्पे पर छापेमारी कर रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जल्द ही मामले का पटाक्षेप करने का आश्वासन दिया गया है। कुल सात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सब के सब मोटरसाइकिल से आए थे। लुटेरों की जानकारी देने वालों को तीन लाख रुपए इनाम दिया जाएगा।

शुक्रवार को पूर्णिया जिले के सहायक थानान्तर्गत तनिष्क शोरूम में अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा करीब 2 करोड़ रूपये के गहने की लूट की घटना कारित की गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया घटनास्थल पर पहुँचकर घटना के हर एक बिन्दु पर जाँच की जा रही है। घटना के उद्‌भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में तीन टीम बनायी गयी है।

CCTV में कैद अपराधियों की फोटो जारी किया गया है। इस घटना में संलिप्त अपराधियों के विषय में यदि किसी व्यक्ति को जानकारी हो तो कृपया निम्न नम्बरों पर सूचना दे सकते हैं – मोबाइल नम्बर 8935980965

  • काण्ड के उद्भेदन में सहयोग हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र पूर्णिया के द्वारा पुलिस अधीक्षक अररिया एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार को निर्देशित किया गया है। काण्ड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है।
  • FSL की टीम घटनास्थल पर कैम्प कर लगातार कार्य कर रही है।
  • STF की टीम को दक्ष पदाधिकारियों के साथ घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु घटनास्थल पर भेजा गया है।
  • CCTV फुटेज का भी अवलोकन किया जा रहा है।
  • काण्ड में संलिप्त अपराधियों के विषय में जानकारी देने तथा उस जानकारी पर अभियुक्त की गिरफ्तारी / पहचान होने पर सूचना देने वाले को पुलिस मुख्यालय के द्वारा 3 लाख रूपये का ईनाम की घोषणा की गयी है। यह सूचना मोबाइल नम्बर 8935980965 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।
  • शीघ्र ही घटना का उद्भेदन करते हुये संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *