25 करोड़ का चरस बरामद, पूर्वी चंपारण के रास्ते जा रहा था मुंबई

पटना: नेपाल से रक्सौल के रास्ते मुंबई जा रहे 25 किलो चरस को पूर्वी चंपारण पुलिस ने बरामद कर लिया है। गुप्त सूचना पर सोमवार को पूर्वी चंपारण पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान चकिया टोल प्लाजा पर महाराष्ट्र नंबर की एक स्विफ्ट कार से 25 किलो चरस बरामद हुआ। 52 पैकेट में इतना चरस रखा था। जिसे चार लोग अपनी कार में लेकर जा रहे थे। इन चारों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही इनकी निशानदेही पर तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई। पकड़े गए लोगों दो लोग महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र निवासी उस्मान सफी और विजय वंशी को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने बताया कि इससे पहले ये लोग दो बार इसी रूट से चरस की दो बड़ी खेप को मुंबई पहुंचा चुके हैं।

एसपी ने बॉलीवुड कनेक्शन की जताई आशंका
एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी मुंबई नंबर की स्विफ्ट कार से चरस मुंबई भेजा जा रहा है। जिसके बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की जांच शुरू हुई तो एक कार से 52 पैकेट में रखा 25 किलो चरस मिला। बरामद चरस को लेकर बॉलीवुड कनेक्शन की आशंका है। गिरफ्त में आए तस्करों से गहरी पूछताछ चल रही है। साथ ही महाराष्ट्र पुलिस से जानकारियां जुटाई रही हैं। ताकि गिरफ्तार लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड पता चल सके और तस्करों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *