बांका में खाना बनाने समय सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत, सभी एक ही परिवार के


पटना : बांका जिले में मंगलवार की रात खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना राजावर गांव की है। यहां मजदूर अशोक पासवान की पत्नी रात 8 बजे खाना बना रहीं थीं, तभी गैस लीक होने से आग लग गई। इसके सिलेंडर ब्लास्ट कर दिया। इमसें पास में खेल रहे पांच बच्चों की मौत हो गई। चार बच्चे अशोक के थे। जबकि एक बच्ची अशोक के भाई प्रकाश की थी।

गैस पाइप में जब आग लगी तो अशोक पत्नी घर से बाहर उसे बुलाने गई, इतने में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सीओ मो. मोइनुद्दीन ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी। डीएक और एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *