Covid-19 : औरंगाबाद और मधेपुरा में पहुंचा कोरोना, अब 20 जिलों में संक्रमण, कुल 214

पटना : बिहार में कोरोना का संक्रमण अब 20 जिलों में फैल चुका है। शुक्रवार की शाम को मधेपुरा में एक और औरंगाबाद में दो मरीजों के साथ वायरस ने इन दो जिलों में दस्तक दिया। इसके अलावा राजधानी पटना में दो और पॉजिटिव मिले। अब यहां संक्रमितों की संख्या 26 हो गई है। इसके अलावा भोजपुर में 12, मुंगेर में 22 और बांका और सारण में एक-एक मरीज मिले। जबकि मुंगेर में 22 मरीज मिले। यहां 53 लोग संक्रमित हो चुके हैं। नालंदा में तीन मरीज मिले। इस दिन कुल 46 नए केस सामने आए। शुक्रवार को रात नौ बजे तक कुल मरीजों की संख्या 214 हो गई।

मुंगेर में ड्रोन से शुरू हुई निगरानी
मुंगेर में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा अब यहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है। एसपी लिपी सिंह इसकी मॉनिटरिंग कर रहीं हैं। बता दें कि शुक्रवार को मुंगेर में 22 नए पॉजिटिव मरीज मिले

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *