Covid-19 : बिहार में एक साथ मिले 46 नए पॉजिटिव, बांका में सबसे ज्यादा 18 केस

पटना : बिहार में शनिवार की दोपहर कोरोना मरीजों की संख्या बेतहाशा वृद्धि हुई। एक साथ 46 नए मरीज मिले। सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1079 हो गई है। बांका जिले में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आया है। यहां 18 नए मरीज मिले हैं। इस जिले में अब तक 32 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके बाद शेखपुरा में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जमुई जिले में सात नए केस सामने आए हैं। राजधानी पटना में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कटिहार में तीन, समस्तीपुर और मुंगेर में एक और औरंगाबाद में दो नए मरीज मिले हैं। इस दिन मिले मरीजों में तीन महिलाएं भी हैं।

बांका में धोरैया और रजौन प्रखंड हॉट स्पॉट बना
बांका जिले में दो प्रखंडों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। धोरैया और रजौन प्रखंड जिले में कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। धोरैया प्रखंड में शनिवार को आठ नए पॉजिटिव मिले हैं। जबकि रजौन में छह नए मरीज सामने आए हैं। कटोरिया में तीन और बेलहर में एक नया केस मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *