Covid-19 : 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा 9851 मरीज, एक दिन में 273 मौत ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब बहुत ही तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 9851 कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही एक दिन में सबसे अधिक 273 मौतें भी हुईं हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 26 हजार 770 हो गई है। इस महामारी के कारण 6348 लोग अपनी जवान गंवा चुके हैं। दुनिया में कोरोना का संक्रमण 66 लाख 39 हजार 092 लोग तक पहुंच गया है। इनमें 33 लाख 75 हजार 127 लोग एक्टिव मरीज हैं। जबकि 3 लाख 91 हजार 234 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात है कि 28 लाख 72 हजार 731 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

राज्यवार जानें कोरोना का संक्रमण व मौत
देश में अब भी महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 77 हजार 793 लोग संक्रमित हुए हैं। 2710 लोगों की मौतें हुईं हैं। आंध्रप्रदेश में 4223 संक्रमित, 71 मौतें। कर्नाटक में 4320 संक्रमित, 57 मौतें। गोवा में संक्रमित 166, मौतें-0। तमिलनाडु में संक्रमित 27256, मौतें-220 हैं। केरला में संक्रमित-1588, मौतें-14 हुईं हैं। मध्यप्रदेश में संक्रमित-8762 और मौतें 377 हुईं हैं। गुजरात में संक्रमित-18584 और मौतें 1155 हुईं हैं। बिहार में संक्रमित-4493 और मौतें-29 हुईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *