आंख मारकर रातोंरात फेमस होने वाली एक्ट्रेस का अब डांस वीडियो मचाया धमाल, मिनटों में लाखों ने देखा

पटना : आंख मारकर रातोंरात देश-दुनिया में छाने वाली मलयालम एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। विंक और फायर गन के इशारे से फेमस प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसे अब तक करीब 4 लाख लोग देख चुके हैं। एक्ट्रेस के डांस पर हजारों कमेंट्स भी आए हैं। बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के गाने ताल से ताल मिला पर डांस किया है। इस डांस वीडियो के साथ प्रिया ने लिखा है- कुछ नया करने की कोशिश। मैं जानती हूं कि मैंने कोरियोग्राफी के साथ बिल्कुल भी न्याय नहीं किया है, इसलिए गलतियों को नजरअंदाज कर दें। मैं एक कोशिश कर रही हूं और उम्मीद करती हूं कि यह आपको पसंद आएगा।

श्रीदेवी बंगलो और लव हैकर्स में आएंगी नजर
प्रिया प्रकाश वारियर की दो नई फिल्में आने वाली हैं। श्रीदेवी बंगलो और लव हैकर्स में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों ही बॉलीवुड फिल्म है। श्रीदेवी बंगलो रियल घटना पर आधारित है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी पर है यह फिल्म बनाई जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली हैं। वहीं, लव हैकर्स में प्रिया प्रकाश एक साइबर क्रिमिनलस की शिकार बन जाती है। इस आधारित कहानी है। बता दें प्रिया ने अपने कॅरियर की शुरुआत मलयालम फिल्म ओरू अदार लव से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *