Covid-19 : बिहार में 99 और पॉजिटिव मिले, सूबे में दिल्ली से आए सबसे ज्यादा मरीज

पटना : बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार की दोपहर में 4551 हो गई। स्वास्थ्य विभाग से दोपहर 2:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार 99 और पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें शिवहर में सात नए मरीज मिले हैं। सभी पुरुष हैं। भागलपुर में 10 पॉजिटिव सामने आए हैं। बांका में एक, सीवान में एक, किशनगंज में दो, बक्सर में एक, मुंगेर में एक, भोजपुर में पांच, गोपालगंज में दो, खगड़िया में चार, नवादा में आठ, नालंदा में छह, जहानाबाद में तीन, रोहतास में 12, कटिहार में 11, अररिया में पांच, पूर्णिया में एक, समस्तीपुर में 10, शेखपुरा में एक, लखीसराय में चार, दरभंगा में चार नए मरीज मिले हैं।

4551 पॉजिटिवों में 3187 लोग प्रवासी
सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4551 है। इसमें 3187 से ज्यादा लोग प्रवासी हैं। यानी दूसरे राज्य से आने वाले लोग ज्यादा पॉजिटिव मिले हैं। प्रवासी में सबसे ज्यादा लोग दिल्ली से आए हैं। देश की राजधानी दिल्ली से करीब 758 लोग बिहार आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 756, हरियाणा से 276, गुजरात से 505 और उत्तरप्रदेश से 184 प्रवासी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *