Covid-19 : 24 घंटों में अब तक के सबसे अधिक मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 35 लाख पार

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में अब तक के सबसे अधिक मरीज सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की 35 लाख 42 हजार 733 पहुंच गई है। शनिवार की सुबह 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक 78 हजार 761 नए पॉजिटिव मिले। वहीं, 948 मरीजों की जान चली गई। अब तक 63 हजार 498 मरीज जान गंवा चुके हैं। राहत की बात है कि 27 लाख 13 हजार 933 मरीज ठीक हुए हैं।

देश में फिलहाल 7 लाख 65 हजार 302 मरीज
देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 लाख 65 हजार 302 है। मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत है। देश में सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में हैं। यहां 7 लाख 64 हजार 281 नए मरीज मिले हैं। इनमें 1 लाख 85 हजार 467 केस एक्टिव हैं। जबकि 24103 की मौत हो गई है। बिहार में 1.33 लाख मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 561 की जान चली गई। जबकि 1.14 लाख स्वस्थ हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *