बिहार चुनाव: ट्विटर पर नीतीश तो फेसबुक पर तेजस्वी के फॉलोअर्स ज्यादा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को होना है। चुनाव प्रचार थम चुका है। पहले चरण के प्रचार में चुनावी सभाओं के साथ सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल किया। चुनावों के लाइव प्रसारण से लेकर नेताओं के बहिष्कार तक के वीडियो लाइव और शेयर हुए। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि सोशल मीडिया पर किस राजनेता के ज्यादा चाहने वाले हैं। सोशल मीडिया के दो प्रमुख हिस्से फेसबुक और ट्विटर पर नेताओं के फॉलोअर्स की जानकारी दे रहे हैं। इसमें ट्विटर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चाहने वाले ज्यादा हैं।

नीतीश के 60 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 26 लाख फॉलोअर्स हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 54 लाख, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के 21 लाख, चिराग पासवान के 2.91 लाख, पूर्व सांसद और जाप संरक्षक पप्पू यादव के 1.34 लाख, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के 93 हजार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के 9191 और प्लुरल्स की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के 1.13 लाख फॉलोअर्स हैं।

फेसबुक का जानें आंकड़ें
फेसबुक पर नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी यादव के ज्यादा फॉलोअर्स हैं। तेजस्वी के 18 लाख चाहने वाले हैं।

जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 16 लाख, पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के 10 लाख, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के 13 लाख, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के 16 लाख, पूर्व सांसद और जाप संरक्षक पप्पू यादव के 6.70 लाख, लोजपा प्रमुख और सांसद चिराग पासवान के 3.63 लाख, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के 1.16 लाख और पुष्पम प्रिया चौधरी के 6.98 लाख फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *