नालंदा में जितना काम किया, उतना कहीं भी नहीं किया : सीएम

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने नालंदा में जितना काम किया, उतना कहीं भी नहीं किया है। राजगीर से मुझे काफी लगाव है। यहां मैंने देश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल खोला। सैनिक स्कूल जॉर्ज साहब के कारण यहां आया था। यहां मैंने क्या काम नहीं किया, आगे भी करूंगा। आप लोग मौका देंगे हर घर में सोलर लाइट पहुंचेगी। हर खेत में पानी पहुंचे। हर पंचायत में पशु अस्पताल खुलवाएंगे। दरअसल, नीतीश मंगलवार को राजगीर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हर प्रखंड में जाएंगे, कोई काम बचा होता तो बता दीजिएगा। यह भी कहा कि बाजार के बाहर बाइपास बनाएंगे।

जो दायां-बायां करता है, वह राजगीर में नहीं रह पाता
चुनावी सभा में नीतीश कुमार ने कहा कि पिछली बार एक को टिकट दिया पर वह भाग गया। मैं सभी को सम्मान देता हूं, जो दायां-बायां करता है वह राजगीर में नहीं रह पाता है। फिर वह जाएगा, जहां वह पैदा हुआ होगा। सीएम ने कहा कि वह नालंदा में सात जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *