पटना : सुपौल जिले से राजधानी पटना जा रही बस दुर्घटना की शिकार हो गई। इसमें सवार 18 यात्री घायल हो गए हैं। सदर अस्पताल में डॉक्टर 18 घायलों का इलाज कर रहे हैं। बताया जाता है कि सुपौल के छातापुर प्रखंड से देव ट्रेवल्स की बस पटना जा रही थी, तभी एनएच-327 ई पर चैनसिंहपट्टी के पास दूसरे बस से टकरा गई। इसमें यात्री घायल हो गए। जबकि बस का अगला हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया।
सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया
सदर अस्पताल में भर्ती 18 मरीजों में कुछ की स्थिति गंभीर है। यात्रियों ने बताया कि बस में कुल 25 यात्री थे। इनमें 18 घायल हो गए तो पुलिस की मदद से हमें सदर अस्पताल लाया गया। जबकि सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस से पटना भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।