पटना : जमुई जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले पक्षी महोत्सव की शुरुआत की। इस महोत्सव में देश भर के प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां तीन घंटे तक रहे। दोपहर 12 बजे नीतीश नागी पक्षी आश्रयणी पहुंचे। इसके बाद पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर तय कार्यक्रम में भाग लिए। बता दें नागी पक्षी आश्रयणी में पक्षी महोत्सव की शुरुआत के बाद सीएम ने आधुनिक संचेतन केंद्र का उद्घाटन किया।
माधोपुर के महावीर पार्क के लिए हुए रवाना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पक्षी महोत्सव में भाग लेने के बाद चकाई प्रखंड स्थित माधोपुर के महावीर पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने पार्क का शुभारंभ किया। साथ ही साइकिल रैली को रवाना किया। बता दें पर्यटन की दृष्टि से जमुई को काफी विकसित किया जा रहा है। फिलहाल यहां एक भव्य महावीर मंदिर का निर्माण चल रहा है।