चिराग नहीं रहे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष, चाचा पशुपति ने वीणा देवी को दी कमान

पटना: लोजपा नेता और जमुई सांसद चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। पहले पार्टी में टूट हुई और उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। पार्टी नेताओं ने चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया था। अब चिराग को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। पशुपति पारस ने सांसद वीणा देवी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया है। वीणा वैशाली की सांसद हैं। यह भूमिहार जाति से आती हैं। इनको संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर पशुपति पारस ने महिला सशक्तीकरण के साथ अगड़ी जाति को साधने का प्रयास किया है।

वीणा के पति जदयू से हैं विधान पार्षद
लोजपा के संसदीय बोर्ड के नई अध्यक्ष वीणा देवी पहले विधायक रह चुकी हैं। इनके पति दिनेश सिंह जदयू के विधान पार्षद हैं। इधर, चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर निकले हुए हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों में घूम-घूमकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *