जीजा के प्यार में पागल युवती ने कर दी बहन की हत्या, शव को घर में ही छिपाकर भागी

पटना : जीजा के प्यार में पागल एक युवती ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। फिर शव को घर में ही छिपा दिया और जीजा के साथ फरार हो गई। घटना पटना के मोकामा क्षेत्र की है। यहां वार्ड संख्या 27 में निवासी वर्षा की शादी चार साल पहले सनी पासवान के साथ हुई थी। इन दोनों ने लव मैरिज किया था। सनी और वर्षा के दो बच्चे भी हैं। एक लड़का और एक लड़की। इसी दौरान वर्षा की बहन और सनी में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इस बात का पता जब वर्षा को चला तो उसकी सनी के साथ नोकझोंक हुई। इसका फायदा उठाते हुए वर्षा की बहन ने सनी को उससे और दूर कर दिया और अपने प्यार के चंगुल में फंसा लिया। इन दोनों ने वर्षा की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने का पता पड़ोसियों को चल गया और वर्षा के मायके वालों को सूचना दी गई। उसका भाई घर पहुंचा, लेकिन सनी और उसकी बहन फरार हो चुकी थी। सूचना पर मोकामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे में एक बॉक्स में वर्षा का शव मिला। पुलिस के मुताबिक वर्षा की हत्या गला दबाकर की गई है। मृतका के सास और ससुर से पूछताछ की जा रही है। मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन प्रसाद ने बताया कि मामले की गुत्थी पूरी तरह तब सुलझेगी, जब सनी और वर्षा की बहन की गिरफ्तारी होगी। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अररिया में पांच दिनों से लापता युवक की मिली लाश
अररिया जिले के जोगबनी शहर अंतर्गत वार्ड-19 में 5 दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान प्रदीप मेहता के बेटे राज कुमार महतो के रूप में हुई है। राजकुमार 11 नवंबर से गायब था। सोमवार की देर रात घर के पास पानी भरे गड्‌डे में उसका शव मिला है। कुछ बच्चों ने गड्‌ढे में शव को देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार राजकुमार मेडिकल स्टोर पर काम करता था। पिता प्रदीप ने कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पिता ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *