एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कोरोना वायरस

पटना : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया पर लोगों ने कोरोना वायरस बताया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उनके बाल बिखरे हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- अपने क्वारेंटाइन बालों के साथ। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट होते ही यह काफी तेजी वायरल होने लगा और लोगों के रिएक्शन भी आने लगे। एक्ट्रेस उर्वशी के इस वीडियो को अब तक 3 लाख 84 हजार 210 लोगों ने लाइक किया। इससे पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह पिंक बिकनी में स्वीमिंग में नजर आईं थीं। बता दें एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके 25 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम से अच्छी-खासी कमाई भी होती है।

लॉकडाउन के दौरान अपनी एक्टिविटी शेयर कर रहे कलाकार
बता दें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग लॉकडाउन के दौरान अपनी गतिविधियों को सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं। एक दिन पहले एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। उससे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी एक्टिविटी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इनके अलावा सलमान खान, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन जैसे कई कलाकार अपनी एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *