अडानी बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, अंबानी से सिर्फ 10 अरब डॉलर पीछे

पटना : एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी बन गए हैं। इनकी कुल संपत्ति 66.5 अरब डॉलर है। इस साल इनकी संपत्ति में 33 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इसका मतलब है कि 100 प्रतिशत बढ़त। बता दें एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी है। इनकी संपत्ति 76.5 अरब डॉलर है। यह रैंकिंग ब्लूमबर्ग की बिलिनेयर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार है। इस रैंकिंग के अनुसार अंबानी और अडानी की संपत्ति के बीच सिर्फ 10 अरब डॉलर का फर्क है। अडानी ने चीन की बेवरेजेस से फार्मा में काम कर रही कंपनी के मालिक झौंग शानशान को पीछे छोड़ा है। शानशान की संपत्ति 63.6 अरब डॉलर है। वहीं, दुनिया भर के अमीरों में अंबानी 13वें स्थान पर है। जबकि अडानी 14वें नंबर पर है।

इस साल घटी अंबानी की संपत्ति
मुकेश अंबानी की संपत्ति इस साल घटी है। इनकी संपत्ति में 17.5 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। जबकि अडाणी की संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। मई 2020 से लेकर अब तक उनकी लिस्टेड कंपनियों के शेयर में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इनकी कंपनी के शेयर हर हफ्ते एक नया रिकॉर्ड बना रही है। अदाणी की लिस्टेड 6 कंपनियों का मार्केट कैप एक साल में 41.2 गुना बढ़ा है। इधर, रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप सिर्फ 55 प्रतिशत बढ़ा है। इनका मार्केट कैप 13 लाख रुपए है। अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 8.4 लाख करोड़ रुपए है। 2020 में अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 20 अरब डॉलर था। अब यह 115 अरब डॉलर है।

अदाणी टोटल गैस के शेयर में जबर्दस्त बढ़ोतरी
एक साल में शेयर बाजार में अदाणी टोटल गैस का शेयर 114 गुना बढ़ा है। यह सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर है। अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 82 गुना बढ़ा है। अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 61 गुना बढ़ा है। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 43 गुना बढ़ा है। अदाणी पावर का शेयर 18 गुना से ज्यादा बढ़ा है। अदाणी कंपनी फिलहाल पोर्ट, एयरपोर्ट, एनर्जी, रिसोर्सेज, लॉजिस्टिक, पैकेज्ड फूड्स, एग्री बिजनेस, रियल इस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेस, गैस और रक्षा से संबंधित मैन्युफैक्चरिंग में काम कर रहा है।

एशिया के टॉप-5 अमीरों का प्रदर्शन
एशिया के टॉप-5 अमीरों में तीन चीन के हैं और 2 भारतीय हैं। इसमें से केवल अदाणी और टेंसेंट के सीईओ हुआटेंग की ही संपत्ति बढ़ी है। अंबानी की संपत्ति में मामूली गिरावट आई है। जो 0.2 अरब डॉलर रही है। शानशान की 14.6 अरब डॉलर घटी है। हुआटेंग की 4.1 अरब डॉलर संपत्ति बढ़ी है। अलीबाबा ग्रुप के सीईओ जैक मा की 1.6 अरब डॉलर आमदनी घटी है।

अंबानी और अडानी दोनों की दौलत बढ़ने का कारण
अंबानी और अडानी दोनों की संपत्ति बढ़ने का कारण है- ये दोनों आम लोगों की जुड़ी चीजों का बिजनेस करते हैं। अडानी ग्रुप गैस सप्लाई से लेकर बिजली तक डिस्ट्रीब्यूट करता है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोल-डीजर, मोबाइल, टेलीकॉम और रिटेल क्षेत्र में काम कर रही है। रिटेल में रिलायंस इंडस्ट्री भारत में सबसे बड़ा ब्रांड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *