7 दुल्हनियां से शादी रचाएंगे ‘अकेला’ कल्लू!

पटना : भोजपुरी सुपरस्‍टार अरविंद अकेला कल्लू की दु‍ल्‍हनिया कौन होगी, यह सवाल आज इंडस्‍ट्री में चर्चा में है। जबकि उनके लिए एक–दो नहीं सात खूबसूरत लड़कियां दावेदार हैं। मामला फिल्‍मी है। दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बाद अब कल्‍लू के नाम पर एक फिल्‍म बन रही है, जिसका नाम है ‘कल्लू की दुल्हनिया’। इसकी शूटिंग उत्तरप्रदेश के कुशीनगर पडरौना में शुरू हो गई है। इसको लेकर कल्‍लू बेहद खुश हैं। कल्‍लू ने कहा कि फिल्‍म ‘कल्लू की दुल्हनिया’ बेहद मजेदार है। इसके निर्देशक चंदन उपाध्‍याय हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्‍म में कई अलग–अलग चीजें दर्शकों को देखने को मिलेंगी। फिल्‍म पारिवारिक है। इसमें दर्शक खूब हंसेंगे। मेरी भूमिका भी फिल्‍म में महत्‍वपूर्ण है। इसके बारे में अभी मैं बताउंगा नहीं। आपको इसके लिए फिल्‍म देखनी होगी। मगर, इतना विश्‍वास दिलाता हूं कि यह फिल्‍म आपको एक अनोखे मनोरंजन की दुनिया में ले जाने वाली है।

नए साल में रिलीज होगी फिल्म
कल्‍लू ने सात हिरोइन के सवाल पर कहा कि फिल्‍म ‘कल्लू की दुल्हनिया’में मेरी दुल्‍हनिया खोजी जा रही है, जिनमें सात फाइनल हुई हैं। उनमें से मुझे एक को चुनना है। वो कौन होगी और उसकी स्‍टोरी क्‍या है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करिए। अभी फिल्‍म की शूटिंग शुरू हुई है। नए साल में यह संभवत: रिलीज भी होगी। आपको बता दें कि मुकेश गुप्ता कृत आईएल गुप्ता फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्‍म के संगीतकार ओम झा ने तैयार किया हैं। ‘कल्लू की दुल्हनिया’ में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निधि झा, पूनम दुबे, ज़ोया खान, मणि भट्टाचार्य, सोनालिका प्रसाद, रक्षा गुप्ता, अहाना भारद्वाज, बृजेश त्रिपाठी, संजय पांडेय, संजय वर्मा, मनोज दीवेदी, जे नीलम और किरण यादव जैसे कलाकार मुख्‍य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *