विधानसभा के अध्यक्ष बन सकते हैं अमरेंद्र प्रताप सिंह, शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी

पटना : बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए जदयू और भाजपा के बीच समझौता हो गया है। अब भाजपा के विधायक और विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा के अध्यक्ष बन सकते हैं। माना जा रहा है कि चार बार से विधायक निर्वाचित हुए अमरेंद्र को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। अमरेंद्र आरा विधानसभा से चार बार चुनाव जीते हैं। बता दें पूर्व में जदयू यह पद अपने पास रखना चाहता था। जदयू का कहना था कि भाजपा के पास विधान परिषद के सभापति का पद है। जबकि उस सदन में जदयू के ज्यादा सदस्य हैं। अब दोनों पार्टियों में समझौते के बाद अमरेंद्र के नाम विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए लगभग तय है।

नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कई बड़े नेता
नीतीश कुमार आज शाम 4:30 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण सभी विपक्षी पार्टियों को भी गया है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इसमें शामिल नहीं होने की सूचना है। तेजस्वी ने नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण मिलने के बाद ही इससे दूरी बना ली है। शपथ ग्रहण में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *