बिहार में नीतीश के अलावा एक और सरकार, शैडो गवर्नमेंट की मुख्यमंत्री बनीं डॉ. सुमन लाल

पटना : बिहार में एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इनके अलावा एक और मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। डॉ. सुमन लाल के नेतृत्व में शैडो गवर्नमेंट बनेगा। डॉ. सुमन को रिटायर्ड एडीजे बीरेंद्र पाठक ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इनके अलावा 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में जागो नाम की संस्था के संयोजक गगन गौरव ने कहा कि तीन माह से प्रोजेक्ट पर काम चल रहा था।

कई देशों में है शैडो गवर्नमेंट
शैडो गवर्नमेंट के उप मुख्यमंत्री प्रो. देवाज्योति मुखर्जी ने कहा कि कई देशों में शैडो गवर्नमेंट की परंपरा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में भी ऐसा तीन बार हुआ है। अब हम इसे बिहार में पांच साल चलाएंगे। बता दें डॉ. अखिलेश को गृह, अभिषेक मिश्रा को कला व संस्कृति, डॉ. रत्नेश को स्वास्थ्य, एडवोकेट राजेश को कानून, नीरज को नगर विकास, भाई पुरुषोत्तम को धर्म एवं सामाजिक सद्भाव, शांता कुमार को श्रम और सुनील सिन्हा को संसदीय कार्य आदि विभागों का प्रभार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *