मलाइका की कमाई की खबर पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले-शर्म करो

पटना : एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कमाई से जुड़ी एक खबर पढ़कर उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर काफी भड़क गए हैं। उन्होंने कह दिया कि शर्म आनी चाहिए। दरअसल, मलाइका करोड़ा और अर्जुन कपूर की संपत्ति को लेकर कुछ खबरें आईं थीं। इन खबरों में बताया गया था कि मलाइका की कमाई अर्जुन कपूर से ज्यादा है। इस तुलनात्मक खबर को पढ़कर अर्जुन कपूर मीडिया पर भड़के हुए हैं-अर्जुन ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा- ऐसी खबरों और हेडलाइन के लिए शर्म आनी चाहिए। शनिवार की शाम को एक्टर ने इस खबर की निंदा की। एक्टर ने आगे लिखा- बिल्कुल मलाइका अच्छा कमाती हैं और उन्होंने काफी मेहनत की है, यहां तक पहुंचने के लिए। इसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं। कुछ घंटों के बाद अर्जुन ने अपना यह पोस्ट हटा लिया।

मलाइका की कमाई 100 करोड़, अर्जुन कमा रहे 88 करोड़
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मलाइका अरोड़ा की कुल कमाई 100 करोड़ है। जबकि अर्जुन कपूर की कमाई 88 करोड़ ही है। रिपोर्ट में बताया कि मलाइका फिल्मों में आइटम नंबर के लिए 1.75 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो के जज बनकर भी मोटी रकम कमा लेती हैं।

मलाइका से प्यार करने की अर्जुन की वजह
अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मलाइका से प्यार करते हैं, क्योंकि वह एक्ट्रेस अपनी जिंदगी गरिमापूर्ण जीती हैं। एक्टर ने कहा कि मलाइका ने 20 की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। अब तक वह हर फैसले इंडिपेंडेंट महिला के तौर पर लेती रहीं हैं। अपनी जिंदगी के सभी रास्ते खुद चुने हैं। मलाइका में कोई नकारात्मकता नहीं है। वह हमेशा खुश रहती हैं और मैं उनसे हर दिन सीखता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *