चाचा की शादी होते ही चाची को ले भागा भतीजा, थाने में फूट-फूटकर रोने लगा पति

पटना : चाचा की शादी होते ही उनकी नई नवेली दुल्हन को लेकर उनका ही भतीजा भाग गया। घटना के बाद घर और गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित चाचा गांव-घर और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित चाचा ने थाने में अपने भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ग्रामीणों के अनुसार भतीजे को नई नवेली चाची से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए। इन दोनों के प्रेम-प्रसंग की बात सार्वजनिक होने के डर से दोनों घर छोड़कर भाग गए। चाचा ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पत्नी को उनका भतीजा बहला-फुसलाकर ले भागा है। मामला राजस्थान के मथुरा गेट थाना क्षेत्र की है, जहां किशुनपुर कॉलोनी में एक युवक की दो शादी हुई थी। उसकी 19 साल की पत्नी और उसके 24 साल के भतीजे के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था। मामला घर वालों के सामने खुलने से पहले भतीजा अपनी चाची को लेकर फरार हो गया। घटना 16 अक्टूबर की बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित पति ने थाने में अब रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एक महीने से अपनी पत्नी की तलाश कर रहा पति
16 अक्टूबर को घर से पत्नी को भगा ले जाने के बाद से पीड़ित पति अपने भतीजे और पत्नी की तलाश कर रहा है। अब तक उन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। सभी रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों के यहां दोनों की खोजबीन कर ली गई है। पति के अनुसार उनको अपने भतीजे पर काफी समय से शक था और वह उसे समझाने की काफी कोशिश की थी। मगर, वह मौका पाते ही उनकी पत्नी को लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि कमना नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी बहू को उनका पोता लेकर भाग गया है। दोनों को एक महीने से खोजा जा रहा पर उनका कुछ पता नहीं लगा है। वहीं, मथुरा गेट थाने के एएसआई रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *