पीएम आत्मनिर्भर प्रतियोगिता में बेगूसराय के अनुराग अव्वल, इस एप से पाया पहला स्थान

पटना : प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर प्रतियोगिता में बिहारी प्रतिभा ने परचम लहराया है। बेगूसराय के अनुराग कुमार ने प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। इन्हें इनाम में 20 लाख रुपए मिले हैं। आईआईटी दिल्ली एग्जक्यूक्टिव एमबीए प्रोग्राम कर रहे अनुराग ने कैप्शन प्लस एप बनाया है। इस एप से सोशल साइट पर डाले गए पोस्ट पर खुद-ब-खुद कैप्शन और हैशटैग लग जाता है। बता दें कि प्रतियोगिता में देश भर से 12 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। इनमें 12 हजार युवाओं ने मोबाइल एप बनाया था, जिसमें एक एप अनुराग का भी था। प्रतियोगिता का रिजल्ट सात अगस्त को आया है।

पूरी दुनिया में कैप्शन प्लस के 22 लाख यूजर्स
बेगूसराय के लाल अनुराग के मोबाइल एप कैप्शन प्लस के पूरी दुनिया में 22 लाख यूजर्स हैं। गूगल प्ले स्टोर में यह एप पहले स्थान पर है। अनुराग ने बताया कि वे इससे पहले भारत सरकार के गुड गवर्नेस आइडिया प्रतियोगिता में भी अव्वल आ चुके हैं। फिलहाल वह दिल्ली की फेबरेंटो कंपनी में सीटीओ हैं। इनके पिता भी इंजीनियर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *