बड़ी खबर: मोतिहारी में नदी में डूबी नाव, बच्ची की मौत, 5 घायल, 20 लापता

पटना : मोतिहारी में रविवार की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। चिरैया प्रखंड के सिकरहना नदी में 25 लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 20 लोग अब भी लापता हैं। गोताखोर लगातार लापता लोगों की खोज कर रहा है। घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों के अनुसार नाव में सभी लोग घास लाने के लिए बैठे थे। दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई, जिसका शव ग्रामीणों ने निकाला है।

गुमला में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या
झारखंड के गुमला जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। डायन होने के शक में टांगी से तीन लोगों को काट दिया गया। घटना लूटो गांव की है। यहां 55 वर्षीय बंधन उरांव, इनकी पत्नी सोमारी देवी और 40 वर्षीय बहू की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार बंधन उरांव की पत्नी सोमारी झाड़-फूंक का काम करती थी। उनका विवाद उनके भतीजे बिपता उरांव और जुलू उरांव से हो गया। इन दोनों ने मिलकर उन तीन लोगों की हत्या कर दी। आरोपियों ने थाने में सरेंडर कर दिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *