बिहार चुनाव : दूसरे चरण का प्रचार एक से बंद होगा, राजधानी में 32.30 लाख मतदाता

पटना : दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम रूप ले रहीं हैं। तीन नवंबर को मतदान होना है। जबकि एक नवंबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। पटना जिले में नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होना हैं। ये क्षेत्र हैं- बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर और फुलवारीशरीफ। सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा क्षेत्र में हैं। इस क्षेत्र में 4 लाख 59 हजार 415 मतदाता हैं। पुरुष मतदाता 240144 और महिला मतदाता 219253 हैं। ट्रांसजेंडर 18 हैं। जबकि नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 लाख 30 हजार 663 मतदाता हैं। पुरुष 17 लाख 3 हजार और महिला मतदाता 15 लाख 29 हजार 520 हैं।

किस विस क्षेत्र में कितने मतदाता
बख्तियारपुर विस में कुल मतदाता -283026
पुरुष 148248, महिला-134770 और ट्रांसजेंडर आठ
बांकीपुर विस में कुल मतदाता 391100
पुरुष-208299, महिला-182772 और ट्रांसजेंडर 29
कुम्हरार विस में कुल मतदाता-426916 मतदाता
पुरुष-226263, महिला-200628 और ट्रांसजेंडर-25
पटना साहिब में कुल मतदाता-359848
पुरुष-188132 और महिला-171690 मतदाता
फतुहा में 270526 मतदाता
पुरुष-141202 और महिला-129319 मतदाता
ट्रांसजेंडर- 05 मतदाता
दानापुर में 351950 मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *