बिहार चुनाव : एनडीए बहुमत के पार, महागठबंधन 100

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर 12:10 बजे तक के रुझान के अनुसार एनडीए बहुमत के पार पहुंच गया है। भाजपा, जदयू, वीआईपी को मिलाकर 130 सीटों पर बढ़त है, जबकि महागठबंधन 100 सीटों पर आगे है। वहीं, 13 सीटों पर अन्य हैं। फिलहाल 74 सीटों पर भाजपा, जदयू 48, राजद 60, कांग्रेस 21, एलजेपी 4, वीआईपी 8 और अन्य 28 सीटों पर आगे है। इधर, रूझान बढ़ने के साथ जदूय में जश्न शुरू हो गया है। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। यहां ढोल-नगाड़े बजने लगे हैं। नीतीश के जयकारे लग रहे हैं।

वशिष्ठ नारायण बोले-दूसरे चरण से लोगों में था भय
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद लोगों में जंगलराज का भय दिखा और उन्होंने विधि-व्यवस्था की सरकार को अपनाया। प्रदेश अध्यक्ष बोले गरीब आदमी भी राजनीतिक के प्रति जागरूक हैं। एग्जिट पोल पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकांश लोग सिर्फ पुरुषों की ही राय लेते हैं और महिलाओं को छोड़ देते हैं। महिला वोट एनडीए के साथ है।


कहां बढ़त में कौन प्रत्याशी
अरवल में चौथे राउंड में भाकपा माले प्रत्याशी महानंद प्रसाद 5063 वोट से आगे, बांका जिले के बेलहर से 8वें राउंड में जदयू के मनोज यादव 5134 वोट से आगे, कदवा सीट से जदयू प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय 1530 मतों से आगे, मनिहानी से कांग्रेस प्रत्याशी मनोहर प्रसाद सिंह 4200 मत से आगे, बलरामपुर सीट पर माले प्रत्याशी महबूब आलम 21081 मतों से आगे, गोविंदपुर में आठवें राउंड में राजद के मो. कामरान 6983 वोट से आगे, बरारी में जदयू प्रत्याशी विजय सिंह 6387 मतों से आगे, कटिहार विस में बीजेपी के तारकिशोर प्रसाद 603 मत से आगे, कोढ़ा में भाजपा की कविता पासवान 8158 मतों से आगे, प्राणपुर में भाजपा की निशा सिंह 6570 वोटों से आगे, साहेबपुर कमाल में राजद के सतानंद सम्बद्ध 9880 वोटों से आगे, मटिहानी में सीपीएम के राजेन्द्र प्रसाद सिंह 4966 वोटों से आगे, तेघरा से सीपीआई प्रत्याशी राम रतन सिंह 480 वोटों से बढ़त बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *