भाजपा ने 3 और बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

पटना : भाजपा ने बागी तीन और नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी ने बड़हरा के पूर्व विधायक आशा देवी, जगदीशपुर के भाई दिनेश और मनेर के श्रीकांत निराला को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया है। इन पर पार्टी के खिलाफ काम करने और अनुशासनहीनता का आरोप है। इन नेताओं के निष्कासन को लेकर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी ने अपने नौ नेताओं को एक साथ निष्कासित किया था। सभी नेताओं में पार्टी से टिकट नहीं मिलने से आक्रोश था। ये सभी निर्दलीय या फिर लोजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं।

कई वरिष्ठ नेताओं का हो चुका है निष्कासन
पार्टी ने कुल 12 नेताओं को छह साल के निष्कासित किया है। पहले नौ और फिर अब तीन नेताओं को निकाला है। इनमें वरिष्ठ नेता सासाराम के रामेश्वर चौरसिया, सीवान के दिनारा से राजेंद्र सिंह भी शामिल हैं। इनमें अलावा राजधानी पटना के पालीगंज से उषा विद्यार्थी, आरा के संदेश से श्वेता सिंह, झाझा निवासी रवींद्र यादव, जहानाबाद के इंदू कश्यप, जमुई से अजय प्रताप, अमरपुर से डॉ. मृणाल शेखर, बिक्रम से अनिल कुमार और बड़हड़ा से पूर्व विधायक आशा देवी, जगदीशपुर से भाई दिनश और मनेर से श्रीकांत निराला निष्कासित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *