सीतामढ़ी में शादी टूटने पर लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो किया वायरल

पटना : सीतामढ़ी में शादी टूटने के बाद लड़के ने उस लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है। पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें शिकायतकर्ता और स्थानीय व्यवसायी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी की बात चल रही थी। उन लोगों ने लड़के वालों को लड़की की तस्वीर भेजी थी। फिर अचानक कुछ बातों को लेकर शादी टूट गई। इससे आक्रोशित लड़के ने उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित पिता के अनुसार लड़की अलग-अलग फेक आईडी से सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें डाल रहा है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि पीड़ित लड़की के अनुसार लड़के ने बंदूक के बदल पर उसके साथ जबर्दस्ती की और उसका वीडियो भी बना लिया। जैसे ही शादी टूटी तो उसने उन अश्लील तस्वीरों को फेसबुक पर डाला शुरू कर दिया। आरोपी नगर परिषद बैरगनिया के अशोगी वार्ड तीन का रहने वाला है। विनोद पासवान के बेटे सागर पासवान ने लड़की की तस्वीरों को वायरल किया है।

आत्महत्या करने की बात कह रही लड़की
लड़के द्वारा अश्लील तस्वीर वायरल करने के बाद लड़की डिप्रेशन में चली गई है। वह बार-बार आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल वह घर छोड़कर फरार हो गया है। इधर, युवती के परिवार लोक-लिहाज में मामले को दबाने में लगे थे, लेकिन बेटी को डिप्रेशन में जाता देखकर और फेसबुक के बाद व्हाट्सएप ग्रुप में अश्नलील फोटो को वायरल होता देखकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *