मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार ढाई घंटे रही पुलिस हिरासत में, क्या था कारण

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू है। चुनाव के एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पुष्पम प्रिया ढाई घंटे पुलिस की हिरासत में रहीं। इन्हें कोतवाली पुलिस ने इनकम टैक्स गोलंबर पर पकड़ा था।

पुलिस ने बिना इजाजत प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने के मामले में प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष को हिरासत में लिया, जब वह अपने समर्थकों के साथ राज्यपाल के यहां जा रहीं थीं। इस दौरान पुलिस से उनके समर्थकों से नोकझोंक भी हुई। गौरतलब है कि प्लुरल्स के वैशाली उम्मीदवार की पिटाई की गई है। इस मामले में पुलिस पर आरोप है कि वह दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर पुष्पम प्रिया अपने समर्थकों के साथ राज्यपाल से मिलने जा रहीं थीं। ताकि राष्ट्रपति शासन लगाने की उनसे मांग कर सकें।


पुष्पम प्रिया चौधरी ने पूरे घटना को लेकर ट्ववीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि पुलिस और प्रशासन ने उनको 5 घंटे तक परेशान किया। इस दिन को याद रखें। पुष्पम प्रिया ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि मैं आपके लिए आई हूं। पुष्पम प्रिया ने बताया कि पुलिस ने उन्हें रात 8 बजे हिरासत में लिया और करीब रात 10:30 बजे छोड़ा। बता दें इससे पहले जब शिवहर में प्रत्याशी की हत्या हुई थी, तब भी पुष्पम प्रिया ने राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *