14 से फिर शुरू होगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार फिर से शुरू होगा। 14 फरवरी से जनता दरबार शुरू किया जा रहा है। गृह विभाग ने पत्र जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार फिर शुरू किया जा रहा है। इसमें जनता जुड़े मुद्दे पर उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी। बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण 6 फरवरी से जनता दरबार स्थगित कर दिया गया था।

इस माह दो बार लगेगा जनता दरबार
इस महीने दो बार ही जनता दरबार लग सकेगा। 14 फरवरी को पहला और 21 फरवरी को दूसरा जनता दरबार लगेगा। इसमें कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। चर्चा यह भी है कि कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित हुई समाज सुधार यात्रा भी पुन: शुरू हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *