पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा आज से शुरू हो रही है। नीतीश अपनी यात्रा की शुरुआत मोतिहारी से करेंगे। जबकि इसका समापन वह अपने गृह जिला नालंदा में करेंगे। उनकी यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी। मोतिहारी में मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी यात्रा में नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा करेंगे। इसको सफल बनाने के लिए गांधी मैदान में जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। फिर अधिकारियों और पदाधिकारियों को निर्देश देंगे। इसके अलावा जिले में चल रहीं योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
बता दें मुख्यमंत्री नीतीश ने 2005 से अब तक एक दर्जन यात्रा की है। पहली बार 2005 में न्याय यात्रा की थी। इसके बाद विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, जल-जीवन-हरियाली यात्रा कर चुके हैं। अब समाज सुधार यात्रा कर रहे हैं।
समाज सुधार यात्रा और स्थान
22 दिसंबर: मोतिहारी
24 दिसंबर: सीवान, सारण, गोपालगंज
27 दिसंबर: भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर
29 दिसंबर: मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, शिवहर
30 दिसंबर: दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
04 जनवरी: गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद
06 जनवरी: मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा
08 जनवरी: जमुई, खगड़िया, लखीसराय
11 जनवरी: पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज
12 जनवरी: सहरसा, मधेपुरा, सुपौल
13 जनवरी: भागलपुर, बांका
15 जनवरी: पटना, नालंदा












