पटना : देश में कोरोना मरीजों की संख्या छह हफ्तों में दोगुनी हो गई है। कोरोना से आठ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना पर काबू पाने का उदाहरण दिया है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि इटली, स्पेन और साउथ कोरिया ने बिगड़े हालात पर काबू पाया। इसके अलावा भारत के सबसे बड़े स्लम एरिया मुंबई के धारावी ने भी कोरोना पर काबू पाया। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा कि मुंबई का धारावी की आबादी काफी अधिक है। लेकिन, टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और इलाज के दम पर वहां से कोरोना का चेन ब्रेक किया गया।
दुनिया में कोरोना का आंकड़ा जानें
कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया में एक करोड़ 24 लाख 93 हजार 451 लोग आ चुके हैं। इनमें 50.58 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 5 लाख 60 हजार 141 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां 31 लाख 84 हजार 573 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इनमें 1 लाख 34 हजार 092 की मौत हो गई है। वहीं, 20 लाख 67 हजार 296 मरीजों का इलाज जारी है।