बिहार भाजपा कार्यालय में कोरोना विस्फोट, 75 नेता पॉजिटिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव भी संक्रमित

पटना : बिहार भाजपा कार्यालय में मंगलवार को कोरोना विस्फोट हुआ। दफ्तर में 75 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद भाजपा कार्यालय को सील कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि 110 लोगों का सैंपल जांच के लिया गया था। इनमें से 75 नेता और कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके पांच कर्मचारियों के भी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनके विभाग को भी अगले आदेश तक सील कर दिया गया है। बता दें सोमवार को सूबे में ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।

झारखंड में बिगड़ने लगे हालात, कुछ हफ्तों में बढ़े मरीज
पड़ोसी राज्य झारखंड में भी कोरोना का कहर बरपने लगा है। जुलाई में यहां 1473 नए मरीज मिले हैं। जबकि 30 जून तक पूरे सूबे में सिर्फ 2490 ही मरीज थे। सोमवार को रांची में 40, हजारीबाग में 39, रामगढ़ में 20, देवघर में 20, पाकुड़ में 20, धनबाद में 6, गिरिडीह और कोडरमा में 6-6, पूर्वी सिंहभूम में 5, गोड्‌डा में 2, जामताड़ा में 2, खूंटी में 1, लोहरदगा में 4, साहेबगंज में 2, सिमडेगा में 3, पश्चिमी सिंहभूम में 3, बोकारो में 1, गढ़वा में 5, पलामू में 2 और चतरा में 2 केस मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *