कोरोना का नया वैरिएंट बरपा रहा कहर, जर्मनी लगा रहा ट्रैवल बैन, इजरायल में भी बिगड़ रहे हालात

पटना। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट B.1.1.529 से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना का यह वर्जन अब तक का सबसे म्यूटेड वर्जन है। जर्मनी ने नए कोरोना वायरस वैरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका से अधिकतर यात्रा पर बैन लगा रहा है। इटली ने अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट पर लगाई रोक। यूरोपियन यूनियन ने भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इजरायल में दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट का एक केस मिला है। बता दें कोरोना के इस नए वर्जन से दुनिया भर में हड़कंप मचा है। इस वर्जन को लेकर भारत भी सजग हो गया है। हालांकि यहां इस वर्जन का एक भी केस नहीं मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि B.1.1.529 वैरिएंट बहुत ज्यादा म्यूटेड है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि वीजा प्रतिबंधों में ढिलाई और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। कहा कि बाहर से आने वालों का बारीकी से ट्रैकिंग और टेस्टिंग होनी चाहिए।

जीनोम सिक्वेंसिंग करने की दी सलाह
दक्षिण अफ्रीका में सरकार ने सभी सरकारी और निजी लैब को तत्काल जीनोम सिक्वेंसिंग करने की सलाह दी है। कहा कि इससे पता चलेगा कि यह वैरिएंट कितना संक्रामक, कितना खतरनाक और दुष्प्रभावी है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का सभी पालन करना चाहिए। हर आदमी को मास्क पहनना अनिवार्य है। भले कोरोना की दोनों डोज ले चुके हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *