Covid-19 : मुंगेर में मिले 13 और मरीज, जिले में 81 लोग संक्रमित, सूबे का आंकड़ा पहुंचा 290

पटना : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 290 हो गई है। सोमवार की सुबह मुंगेर जिले के जमालपुर सदर बाजार से 13 और मरीज मिले। इनमें आठ महिलाएं और पांच पुरुष हैं। महिलाओं की उम्र- 15, 16, 16, 17, 18, 24, 35, 40 साल है। जबकि पुरुषों की उम्र 19, 19, 30, 35, 40 साल है। इससे पहले रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में भी जिले की तीन महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं थीं। सभी जमालपुर सदर बाजार की ही थीं। रविवार की शाम आई रिपोर्ट में विभिन्न जिलों से 15 और पॉजिटिव केस आए थे। इनमें जहानाबाद में 28 साल का युवक, अरवल में 20, 21, 37 साल के पुरुष, रोहतास में 6, 17, 20 और 66 साल के पुरुष और 32, 35 साल की दो महिलाएं संक्रमित मिली थीं। इसके अलावा गोपालगंज से पांच पुरुष पॉजिटिव पाए गए थे।

जमालपुर सदर बाजार की स्थिति भयावह
मुंगेर जिले के जमालपुर सदर बाजार की स्थिति भयावह होती जा रही है। यहां हर दिन औसतन आधा दर्जन मरीज मिल रहे हैं। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 81 पहुंच चुकी है। राहत की बात है कि रविवार को यहां के पांच मरीज ठीक भी हुए हैं, लेकिन नए पॉजिटिव केस का मिलना जारी है। पुलिस-प्रशासन की तमाम कोशिश के बावजूद संक्रमण का चेन बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *