Covid-19 : बेगूसराय में 14 और गोपालगंज में मिले नौ मरीज, 1 व 3 वर्ष के बच्चे भी पॉजिटिव

पटना : बिहार में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 1363 लोग आ चुके हैं। सोमवार की दोपहर में 37 और कोरोना मरीज मिले। इनमें सबसे अधिक बेगूसराय में 14 पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके बाद गोपालगंज में नौ, मुंगेर में सात और नालंदा में छह नए संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पूर्णिया में भी एक मरीज पाया गया। 37 नए पॉजिटिवों में एक, तीन और पांच साल का बच्चा भी है। सोमवार की सुबह आई रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले थे। इनमें सहरसा के तीन, सुपौल के एक, खगड़िया के एक और बेगूसराय के एक मरीज हैं। सभी नए मरीज पुरुष हैं।

राजधानी पटना में सबसे ज्यादा मरीज
राजधानी पटना कोरोना संक्रमित जिले में पहले पायदान पर आ गया है। यहां संक्रमितों की संख्या 164 पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर मुंगेर है, जहां 133 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 90 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक की मौत हुई है। तीसरे नंबर पर रोहतास है। यहां 91 केस सामने आए हैं। 48 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *