Covid-19 : सीएम का गृह जिला बना कोरोना का हॉट स्पॉट, नालंदा में मिले 16 मरीज

पटना : बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 113 हो गई है। सोमवार को लॉकडाउन में छूट दी गई और शाम तक 16 नए मरीज मिले। इन 16 मरीजों में 10 पुरुष और छह महिलाएं हैं। सभी मरीज नालंदा जिले के हैं। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 28 हो गई है। बताया जाता है कि एक संक्रमित ने करीब 10 लोगों में संक्रमण फैलाया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल कोरोना के 52 केस एक्टिव हैं। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें सूबे में तीन जिले पहले से ही रेड जोन में हैं। इनमें सीवान, मुंगेर, बेगूसराय शामिल हैं। अब नालंदा भी रेड जोन में आ गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नालंदा में सख्ती बढ़ा दी गई है।

थोड़ी सी लापरवाही बढ़ा सकती है मरीजों की संख्या
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या एक हफ्ते में 59 से 113 तक पहुंच गई है। यह पिछले डेढ़ महीने में सबसे तेजी से बढ़ा आंकड़ा है। ऐसे में आमलोगों की थोड़ी सी भी लापरवाही मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी कर सकता है। इसलिए हमारी अपील है कि कोरोना का कोई भी लक्षण मिले तो तत्काल जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *