Covid-19 : देश में 35043 लोग संक्रमित, 24 घंटे में 73 की गई जान, 1993 नए केस

पटना : कोरोना वायरस (Corona virus) का संक्रमण देश के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। यही कारण है कि हर दिन नए संक्रमितों की संख्या 1200 पार कर जाती है। पिछले 24 घंटे में 1993 कोरोना पॉजिटिव लोग मिले। जबकि वायरस से संक्रमित 73 लोगों की जान चली गई। भारत में अब तक 35043 लोग इस महामारी के शिकार हो चुके हैं। कुल 1147 मरीजों की जान चली गई है। दुनिया में 32 लाख 57 हजार लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 2 लाख 9 हजार एक्टिव हैं। 2 लाख 33 हजार 381 मरीजों की जान चुकी है।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की स्थिति जानें
महाराष्ट्र अब भी सबसे अधिक प्रभावित है। यहां कोरोना के 10498 मामले आए हैं, जिनमें 8266 एक्टिव मरीज हैं। 459 लोगों की मौत हो गई है। दूसरे नंबर पर गुजरात है। यहां 4395 केस में 3568 एक्टिव और 214 की मौत हुई है। दिल्ली में 3515 केस में 2362 एक्टिव और 59 की जान गई। मध्यप्रदेश में 2660 मामलों में 2041 एक्टिव और 137 की मौत हो गई है। राजस्थान में 2584 केस में 1690 एक्टिव और 58 की जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *