Covid-19 : देश में 24 घंटे में 71 मौतें, अब तक 1218 लोगों की गई जान, 37336 लोग संक्रमित

पटना : देश में कोरोना वायरस से अब तक 37336 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2293 नए पॉजिटिव मरीज मिले।जबकि 71 संक्रमितों की जान चली गई। अब तक 1218 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में 61 लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में दो लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3738 है। वहीं, 1167 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे बुरी स्थिति महाराष्ट्र की है, जहां संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार पार कर चुका है। यहां 11506 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9142 मरीज एक्टिव हैं। 485 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।

दुनिया में 33.43 लाख से अधिक मरीज
कोरोना वायरस से दुनिया भर में कोहराम मचा है। लगभग सभी देश इस महामारी की चपेट में हैं। पूरी दुनिया में अब तक 33 लाख 43 हजार 856 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 20 लाख 51 हजार 940 मरीज एक्टिव हैं। वहीं, 2 लाख 38 हजार 645 लोगों की जान जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *